नई टिहरी। उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी ने आज केंद्रीय कार्यालय में कार्यकर्ता बैठक आयोजित की। जहां उजपा यानी संगठन को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया गया। बैठक में तकरीबन हजार से अधिक की संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों भाजपा एवं कांग्रेस को छोड़कर उजपा की सदस्यता ग्रहण की। आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन का उद्देश्य मिशन 2022 की हुंकार भरने को लेकर हुई। जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। उन्होंने अपने अनुभवों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए और कहा कि आज सभी 2022 फतह करने का संकल्प लेना चाहिए। केन्द्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व काबीना मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि राष्ट्रीय दलों ने उत्तराखंडियों के उद्देश्य पूर्ति करने के बजाय उत्तराखंडियत को छलने का काम किया है। बात उत्तराखंड की होती है तो जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पृथक राज्य की नींव रखी गई शायद उन शहादतों का अपमान होगा जिनके त्याग तप शहादतों से राज्य आज 20साल का सफरनामा तय कर 21वें साल में प्रवेश जरुर कर चुका है मगर पहाड़ आज भी उन मूलभूत जरुरतों से दो चार है आज अगर टिहरी जिले में ही स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो यह पहाड़ का दुर्भाग्य ही होगा कि जिले का मुख्य अस्पताल जहाँ जनपद का आमजन अपने स्वास्थ्य खराब होने पर आता तो बड़ी उम्मीद से मगर जब उसे यहां से सुविधाओं के अभाव का हवाला देकर जौलीग्रांट भेजा जाता है तो आज जरुरत है उस पीड़ा को समझने की क्या गुजरती होगी उस व्यक्ति पर जो कोसों दूर का सफर तय कर बड़ी आस लेकर जिला चिकित्सालय में आता हो और उसे रैफर कर दिया जाता हो जौलीग्रांट देहरादून तब ऐसे में ये राष्ट्रीय दल विकास किस विकास का ढोल पीट कर खुद की पीठ एक रैफरल सेंटर खोलकर थपथपा रहें हैं तो आखिर ये कैसा न्याय उत्तराखंडियत के साथ है क्या इन्हीं उद्देश्यों के लिए एक पृथक पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड की लड़ाई लड़ी गई थी। आज जरुरत है तो इन सब बातों को आत्मसात कर अवलोकन करने की कि आखिर हम कैसा उत्तराखंड चाह रहे थे और राष्ट्रीय दलों ने इसे क्या वाकई में वैसा बनाने की कोशिश की। जिसके लिए हमारे लोगों ने शहादतें दी। जिन राष्ट्रीय दलों ने राज्य में बारी-बारी से पहाड़ और पहाड़ियत की रोटी सेकी क्या फिर से राज्य उनके हाथों सौंपा जाना चाहिए। अलग राज्य बना लेकिन जिस मंशा से इसका गठन किया गया वह टीस अभी भी बाकी है। पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी को रोकने के लिए पार्टी दृढ़ संकल्पित है। उत्तराखण्ड में क्षेत्रीय दल के रुप में अगर धरातल पर काम करने का अवसर उत्तराखंड की जनता ने दिया तो उजपा उसे साबित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। उजपा का कार्यकर्ता सबसे पहले आमजन की जनसमस्याओं तक पहुंचने की कोशिश करे ये कहना है केंद्रीय अध्यक्ष धनै का उनका इसके पीछे का उद्देश्य भी यही है ताकि पहाड़ के लोगों को पहाड़ में रहकर सभी सुख- सुविधाएं मिले उन्हें हर छोटी बड़ी बात के लिए देहरादून का मुंह न तांकना पड़े सही मायने में उत्तराखंड तभी प्रगति करेगा। रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए कोई ठोस नीतियों का बनाया जाना जरुरी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए उजपा भी बन पड़ने वाली सहयोग राशि भेजेगी जिसके लिए उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की। धनै यहीं नहीं रुके उन्होंने उजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में टिहरी विधानसभा क्षेत्र में जो अप्रत्याशित कार्य किए उसमें अगर उनके कार्यकाल के पश्चात जहाँ पर भी ठहराव आया वे कोशिश करेंगे कि अगर जनता का आशीर्वाद रहा और कार्यकर्ताओं की मेहनत रही तो सभी पर गौर फरमा कर विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। टिहरी की जनता को चाहिए कि वे अपने जनप्रतिनिधि से विकास के नाम पर सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि 2022 में पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनता का आर्शीवाद रहा तो टिहरी में विकास की अधूरी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा।
बैठक में पार्टी के टिहरी जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती रागिनी भट्ट, केन्द्रीय उपाध्यक्ष गोविन्द बिष्ट, श्रीमती निर्मला बिष्ट, पूर्व प्रमुख श्रीमती आनंदी नेगी, करम सिंह तोपवाल, संजय बहुगुणा, संजय सिंह रावत, विनोद सजवाण, शशिभूषण भट्ट, देवेन्द्र दुमोगा, परमजीत राणा, राजवीर भण्डारी, योगेश पाल, धर्म सिंह गुनसोला, प्रेम सिंह रावत, शीशपाल पंवार, राजेन्द्र भण्डारी, दिनेश उनियाल, श्रीमती संध्या उनियाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। बैठक का संचालन यशपाल पंवार ने किया।
जिन कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व दिए उनमें प्रताप गुसांई को केन्द्रीय मीडिया प्रभारी, विनय तिवाड़ी टिहरी विधानसभा मीडिया प्रभारी, श्रीमती जस्सी नेगी को महिला टिहरी जिला महामंत्री, श्रीमती कुंती सजवाण को महिला जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती मीना जोशी एवं श्रीमती शशी सकलानी को जिला मंत्री महिला टिहरी नियुक्त किया गया।
उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों की फेहरिस्त में जुड़ने वाले नाम जिला पंचायत सदस्य कोट श्रीमती यमला सजवाण, जिला पंचायत सदस्य बागी सारज्यूला हितेश चैहान, जिला पंचायत सदस्य थार्ती डागर श्रीमती संगीता जयाड़ा, सेवानिवृत तहसीलदार संगरूप सिंह नेगी, पहाड़ी पार्टी छोडकर आए भरत सिंह रावत, पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष देव सिंह पुण्डीर, टैक्सी मैक्सी संगठन टिहरी अध्यक्ष बलवीर पुण्डीर, भगवान चन्द्र रमोला, जयपाल सिंह मखलोगा, ग्राम प्रधान जड़धार गांव प्रीति जड़धारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष स्यूंटा अनिता भण्डारी, पूर्व प्रधान पदम सिंह गुसांई, ग्राम प्रधान मरोड़ा श्रीमती संगीता देवी, प्रधान चोपड़ा श्रीमती राधिका देवी, प्रधान पिपोला उठड़ श्रीमती कविता देवी, प्रधान रामा पज्याड़ा धर्मेन्द्र सिंह, प्रधान नंदगांव मंथल राकेश कुमार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश राणा, रवि रावत, प्रशांत उनियाल, धनवीर पुरषोड़ा, प्रदीप रावत के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य चंबा एवं जाखणीधार 20, ग्राम प्रधान चंबा एवं जाखणीधार 40, पूर्व प्रधान एवं क्षेपंस 70, सेवानिवृत कर्मचारी 100, पूर्व सैनिक 150, पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी 15, महिला मंगल दल के पदाधिकारी 30, व्यापार मंडल के पदाधिकारी 40 एवं अन्य 300 कार्यकर्ताओं ने सदस्य ग्रहण की।