देहरादून। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया है। विधायक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुरेंद्र सिंह जीना अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा से विधायक थे। हाल ही में कुछ समय पूर्व उनकी पत्नी का दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। सल्ट विधानसभा का आमजन अपने विधायक के असमय निधन का समाचार पाकर समूचा क्षेत्र गमगीन है। जीना विधानसभा में अपनी आवाज उठाने के लिए खासे चर्चित थे, शायद ही कोई उनसे ज्यादा सवाल विधानसभा के पटल पर उठाता हो। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे लगातार तीसरी बार विधायक बने थे। उनके असमय निधन पर मुख्यमंत्री, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक', भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर भगत समेत भाजपा के चारों एमपी एवं उत्तराखंड कैबिनेट के सभी मंत्रियों पार्टी के नेताओं समेत विपक्ष के कई विधायकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
विधायक सल्ट का असमय निधन