मुख्यमंत्री देगे कल एक नए डेस्टिनेशन का तोहफा

देहरादून।, उत्तराखंड में डोबराचांठी, जानकी सेतु और अब सूर्यधार झील जनता को समर्पित होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार 29 नवंबर को प्रदेशवासियों को सूर्यधार झील के रूप में एक नया तोहफा देने जा रहे हैं। देहरादून से चंद किमी की दूरी पर थानो से आगे सूर्यधार में झील बनकर तैयार हो गई है जिसका रविवार को मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे।



  • सूर्यधार झील मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्टों में से एक है। इस झील से क्षे़त्र को पेयजल और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। इससे लगभग 18 गांवों को सिंचाई और 19 गांवों को पेयजल मिलेगा जो कि पूरी तरह से ग्रैविटी आधारित होगी।  बता दें कि इस क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल और खेतों की सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता न होने की समस्या लगातार बनी रही है। क्षेत्रीय लोगों को होने वाली दिक्कत को समझते हुए मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 में सत्ता संभालते ही सूर्यधार झील बनाने का ऐलान किया था। वे इस प्रोजेक्ट को लेकर समय-समय पर सूर्यधार में निर्माणाधीन झील की गुणवत्ता की जांच करने पहुंचते रहे। झील का समय पर  बनकर तैयार होना जीरो टाॅलरेंस को दर्शाता है। कल रविवार को मुख्यमंत्री सूर्यधार झील को प्रदेश की जनता को समर्पित करेंगे। सरकार का मानना है कि यह झील आने वाले दिनों में देहरादून जिले में एक नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर भी उभरेगी। यहां पर सरकार की योजना नौकायन के साथ ही लोगों को प्रकृति का दीदार कराने व अन्य पर्यटन गतिविधियां संचालित करने की है। इसके चलते स्थानीय लोगों को स्वरोजगार/रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।