नवरात्रि में किसने किया नारियों का सम्मान

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीन महिलाओं को  (राज्यमंत्री का दर्जा) दायित्व देकर शारदीय नवरात्रि के महात्म्य को बढ़ावा देकर एक संदेश देने की कोशिश की है कि यत्र नार्यस्तु पूजयंते रमंते तत्र देवता। तीनों को राज्य महिला आयोग में (उपाध्यक्ष पद देकर ) राज्य मंत्री का दर्जा दिया।



  • मुख्यमंत्री ने दिया नवरात्रि का उपहार-

  • प्रदेश की तीन महिलाओं को महिला आयोग में उपाध्यक्ष (प्रथम, द्वितीय, तृतीय से सुशोभित कर) राज्य मंत्री का दायित्व देकर

  • सायराबानों, (प्रथम)ज्योति शाह (द्वितीय), पुष्पा पासवान (तृतीय) को (उपाध्यक्ष) राज्यमंत्री से सुशोभित कर नारी शक्ति का सम्मान कर एक संदेश दिया।


जिसमें देश में बहुप्रतीक्षित तीन तलाक का मुद्दे के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने वाली काशीपुर की महिला सायराबानों कतार में प्रथम पंक्ति में शामिल हो ही गई। उन्होंने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और एकाएक भाजपा ने सम्मान भी पा लिया। वहीं महिला आयोग रानीखेत की ज्योति शाह को उपाध्यक्ष (द्वितीय) और चमोली की पुष्पा पासवान को उपाध्यक्ष (तृतीय) बनाया गया है। आयोग में उपाध्यक्ष के तीन पदों काफी समय से खाली चल रहे थे। जिनमें नारी शक्तियों को सुशोभित कर नवरात्रि का उपहार दिया।