कर्मठ कार्यकर्ताओं का असमय जाना भाजपा को क्षति

रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति के निवर्तमान अध्यक्ष भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल जी एवं ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान के पीपलकोटी के निकट सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। अपने पूर्व अध्यक्ष के असमय निधन पर देवस्थानम बोर्ड ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं उनकी कैबिनेट के अधिकांश मंत्रियों समेत केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।


प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं धर्मस्व मंत्री /उपाध्यक्ष देवस्थानम बोर्ड सतपाल महाराज तथा देवस्थानम बोर्ड के सदस्य एवं बदरीनाथ विधायक महेन्द्र भट्ट, गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, चारधाम विकास परिषद उपाध्यक्ष आचार्य शिवप्रसाद ममगाई एवं देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी.सिंह सहित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने मोहन प्रसाद थपलियाल के असमय निधन को अपूरणीय क्षति बताया। 


वहीं मीडिया प्रभारी डाॅ0 हरीश गौड़ ने बताया कि देवस्थानम बोर्ड के बदरीनाथ, केदारनाथ, जोशीमठ, उखीमठ, देहरादून- ऋषिकेश सहित सभी कार्यालयों में शोक सभा रखी गई। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं के लिए शोक संवेदना व्यक्त की।  


वहीं सोशल मीडिया पर संवेदनाएं व्यक्त करने वालों में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष/ श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष डाॅ0 अनुसूया प्रसाद मैखुरी, पूर्व विधायक एवं मंदिर समिति अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व सूचना आयुक्त/पूर्व अध्यक्ष मंदिर समिति विनोद नौटियाल, मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट, मंदिर समिति पूर्व उपाध्यक्ष मधु भट्ट निवर्तमान उपाध्यक्ष अशोक खत्री तथा मंदिर समिति के सभी पूर्व पदाधिकारियों/सदस्यों ने मोहन प्रसाद थपलियाल एवं ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान के आकस्मिक निधन पर सोशल मीडिया पर अपनी शोक -संवेदनाएं व्यक्त की।