देहरादून। उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आप के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में प्रदेश एवं जोन टीम सदस्यों की घोषणा की। आप के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी एवं संगम विहार, दिल्ली से तीन बार के विधायक दिनेश मोहनिया ने उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेेकर ग्राउंड लेबल पर काम करना शुरु कर दिया है। प्रदेश एवं जोन टीम सदस्यों की घोषणा आज उसी की एक शुरुआत है। बेशक भाजपा-कांंग्रेस इसेे हल्के में लें लेकिन जिस तरह से आप प्रभारी धरातल पर काम कर रहे हैं उससे आशातीत परिणाम आना तय है। उत्तराखंड बने 20 साल हो गए क्षेत्रीय दल उक्रांद ने उत्तराखंडियो के अथक प्रयास के साथ पृृथक राज्य उत्तराखंड की लड़ाई लड़ी जरुर लेकिन राज्य प्राप्त होने के बावजूद अपने को स्थापित नहीं कर पाए आज उनके हालात ऐसे हैं अस्तित्व को बचाने का संकट है। अगर वक्त रहते इन 20 सालों में वे भी धरातल पर कुछ करते तो आज उक्रांद ही उत्तराखंड में राज करती सही मायने में वहां सभी केंद्रीय नेता हैं और इसी लालसा के चलते वे सरकार में सहभागी होने के बावजूद भी अपनी नीतियों को जनता तक नहीं पहुंचा पाए। अगर समय रहते उस क्षेत्रीय दल नेे अपनी ऐसी तैयारी की होती तो अन्य पार्टियां सोचनेे को विवश होती। उन्हें दिल्ली से उत्तराखंड तक सफर तय करने वाली आप सेे सीखने की जरुरत है कि कैसे इतने अल्प समय में धरातल पर फील्डिंग सजाई जाती है। पृथक प्रदेश बना जरुर मगर जनभावनाओं पर अभी तक दोनों राष्ट्रीय पार्टियों में सेे शायद ही कोई खरा उतरा हो। सभी नेे बारी बारी सेे प्रदेशवासियों की जन भावनाओं के साथ छल ही किया। जिस दल ने राज करना था वह आज अपनी नाकामियों की वजह से हाशिये पर है। अब आप जिस तरह से धरातल पर फील्डिंग सजाए हुए है उससे उनकी 2022 की राह आसान नजर आती है।
आप की उत्तराखंड प्रदेश की केंद्रीय टीम
राजीव चौधरी प्रदेश सह प्रभारी 9971388577
प्रदीप बच्छवान केंद्रीय प्रभारी 8800026080
गढ़वाल मंडल
एवं केंद्रीय जोनल प्रभारी
जितेंद्र फुलारा केंद्रीय प्रभारी 8448774198
कुमाऊं मंडल
एवं केंद्रीय जोनल प्रभारी
दीवान चंद नयाल केंद्रीय प्रदेश पर्यवेक्षक 9643322032
पंकज पैन्यूली केंद्रीय प्रदेश पर्यवेक्षक 9810020717
अमित चौहान केंद्रीय जोनल प्रभारी
श्रीचंद बोरा केंद्रीय जोनल प्रभारी
सुनील लोहिया केंद्रीय जोनल प्रभारी
उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी, (विधायक दिल्ली विधान) दिनेश मोहनिया ने बताया कि देवभूमि की आम जनता उनके कार्यो में अपनी आस्था जता रही है उसी के तहत आज संगठन विस्तार कर उन्होंने हरी झंडी दिखाते हुए विधानसभा स्तर पर सभी 70 विधानसभाओं केे विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की और साथ ही विधानसभा स्तर पर जिम्मेदाारियां तय कर आप कार्यालयों का संचालन कर जनसमस्याओं के निवारण भी युद्धस्तर पर शुरु कर दिए हैैं। प्रत्येक विधानसभा के हेल्पलाइन एवं सदस्यता हेतु फोन नंबर जारी कर दिए गए है। उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी मोहनिया ने बताया कि उनका लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव ही है और उसी के तहत विधानसभा स्तर पर सभी तैयारियां की जा रही हैै। बहरहाल देश व प्रदेश दोनों ही कोरोना की चपेट में है। इस वैश्विक महामारी के दौर में भी प्रदेश में चल रही अव्यवस्थाओं को उठाने के लिए आम आदमी क दौर में पार्टी एक विकल्प के रुप में प्रदेश में स्थापित हो चुकी है जिसका शंखनाद आगामी विधानसभा चुनावों में होना बाकी है। जो धरातल पर काम करेगा वही जनता के दिलों में राज करेगा कुछ इसी दिशा में आप ने प्रदेश भर में फील्डिंग तो सजा दी है मगर इसके परिणाम साल 2022 के विधानसभा चुनाव ही बतायेंगे।