दिल्ली। किसी भी समाज, राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की अत्यंत महत्वपूर्ण भागीदारी होती है समाज में महिलाओं की महत्ता के दृष्टिगत प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस के अवसर पर सभी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ0 रमेश पोखरियाल 'निशंक' देश भर की मातृ शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शिक्षा के माध्यम से लड़कियों और महिलाओं के सशक्तीकरण की गति को आगे बढ़ाने के लिए, मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा देश भर के स्कूलों और कॉलेजों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (IWD) मनाने का निर्णय लिया गया है और यह उत्सव पूरे वर्ष जारी रहेगा।छात्राओं में नेतृत्व के गुणों और आत्मविश्वास का पोषण करने के लिए, मंत्रालय ने वर्ष 2020-21 और उसके बाद के शैक्षणिक स्कूल सत्र के कम से कम आधे के लिए कक्षा मॉनिटर "मैं हूँ मॉनिटर" के रूप में एक छात्रा को नामित करने का निर्णय लिया है। छात्राओं को प्रेरित करने के लिए पूरे वर्ष भर स्कूलों में सप्ताह में एक बार विशेष सुबह सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन सभाओं मेंं विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धि पर बातचीत रोल प्ले, दैनिक विचार, महिला सशक्तीकरण पर समूह गीत, छात्राओं जिन्होंने नृत्य, खेल, संगीत, कला और सामाजिक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त की हों, को शामिल किया जाएगा। स्कूलों से यह भी अनुरोध किया जा रहा है कि वे महिला संकाय सदस्यों और कर्मचारियों को संगठन की विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित करें। शैक्षिक संस्थान उस जिले की प्रमुख / प्रेरणादायी महिलाओं पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे जहां वे स्थित हैं। उच्च शिक्षण संस्थान, यूजीसी के साथ समन्वय में जेंडर स्टडीज सेल, लैंगिक पूर्वाग्रह और रूढ़िवादिता, लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकार जैसे विषयों पर सेमिनार आयोजित करेंगे। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में संस्कृति और थिएटर क्लबों को महिलाओं के मुद्दों पर नुक्कड़ नाटक, फ्लैश मॉब, माइम शो आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय अपने-अपने परिसरों में विभिन्न स्थानों पर महिला हेल्पलाइन नंबरों को प्रमुखता से प्रदर्शित करेंगे। "नारी शक्ति एक सभ्य समाज की आधारशिला है" इस सच्चाई के साथ एक बार पुुनः केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ0 रमेश पोखरियाल 'निशंक' हमें यह जीवन देने व उसे जीना सिखाने के लिए नारी शक्ति को प्रणाम व धन्यवाद कहते हुए अपनी बात को पूरी की और दिल्ली में ही श्री अरबिंदो सोसायटी द्वारा वर्ष 2020 के लिए "शून्य निवेश नवाचार" शीर्षक के अन्तर्गत अपने विद्यालय में किए गए नवाचारों के लिए उत्तराखण्ड 33 नवाचारी शिक्षकों का चयन किया गया। जिसमें जनपद टिहरी से रानीचौरी के साबली गांव की श्रीमती सरिता बहुगुणा (राजकीय प्राथमिक विद्यालय जगेठी चंबा विकास खंड) एवं श्रीमती नंदी बहुगुणा (नरेंद्रनगर राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुर) का चयन हुआ। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डाॅ0 रमेश पोखरियाल 'निशंक' नेे सभी को दिनांक 1 मार्च 2020 को आई०आई० टी०दिल्ली के डोगरा सभागार में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ0 निशंक ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।