डायल 112 लक्ष्मी देवी के लिए बनी जीवन दायिनी

पौड़ी। # रिखणीखाल थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम वलशा मल्ला की लक्ष्मी देवी के लिए 112 बनी जीवन दायिनी


# मित्र पुलिस की तत्परता ने बचाई महिला की जान
# उत्तराखंड पुलिस के जवान अपनी जान की परवाह किये बिना दे रहे मित्रता का परिचय
वाकया जनपद पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल थाना क्षेत्र का  हैै। उपरोक्त थाना क्षेत्र की मित्र पुलिस को #dial112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम वलशा मल्ला में दो महिलाएं घास के लिए जंगल गई थी। जहां पर उन्हेें घास काटते समय अचानक बाघ दिखाई दिया। बाघ से अपने बचाव के लिए दोनों महिलाएं पेड़ पर चढ़ गयी। जिनमें से एक महिला पेड़ पर कुछ ज्यादा ऊपर चढ़ गई जहाँ पर कि बिजली का तार उसके सिर पर जा लगी। महिला वहीं घायल हो गयी। थाना क्षेेत्र की पुलिस ने प्राप्त सूचना पर तत्परता दिखाते हुए मय टीम तत्काल कार्यवाही की और आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा घायल महिला को राहत व बचाव कार्य शुरु किया गया। घायल महिला लक्ष्मी देवी (उम्र- 54 वर्ष) को 01 घण्टे में रेस्क्यू आपरेशन कर  सकुशल सुरक्षित स्थान पर लाया गया तथा 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। महिला के परिजनों व स्थानीय जनता ने मित्र पुलिस के जवानों के कार्योंं की सराहना करते धन्यवाद दिया।