#प्राचार्यों को दिए अधिकार (महाविद्यालयों में रिक्त पदों केे सापेक्ष यूजीसी के मानकों के अनुरूप ) कर सकेंगे गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति।
देहरादून। सचिवालय में कैबिनेट बैठक हुई खत्म। उच्च शिक्षा में प्राचार्य को गेस्ट फैकेल्टी नियुक्त करने का अधिकार मिला। कैबिनेट ने फैसला किया है कि प्राचार्य स्वयं ही यूजीसी के मानकों के अनुरूप महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर गेस्ट फैकल्टी नियुक्त कर सकते हैं । गाय गंगा डेयरी योजना का लाभ सभी मेंबरों को मिलेगा। इसके तहत स्वंय सहायता समूहों को ₹5 लाख तक अनुदान राशि दी जाती है। कैबिनेट ने एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा में राज्य के यात्रियों अभी तक ₹25000 अनुदान राशि दी जाती थी वह बढ़ाकर ₹50000 की गई है। केदार पुरी में तीर्थ पुरोहितों के लिए निर्मित किए जा रहे मकानों के निर्माण अब राज्य सरकार अपने संसाधनों से भी करेगी। ई-कैबिनेट ने तय किया गन्ने का समर्थन मूल्य अगेती प्रजाति का मूल्य 327रु./ कुंतल व पछेती प्रजाति का मूल्य 317रु./ कुंतलकी गई। ई-गवर्नेंस की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाते हुए त्रिवेंद्र सरकार ने की पहल पर ई-कैबिनेट की शुरुआत की गई है। कल पहली पेपरलेस ई-कैबिनेट का आयोजन हुआ। इस पहल से कागज की बचत और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिल सकेगी।