देहरादून। शांति प्रिय कहे जाने वाले शहर दून को भी न जाने किसकी बुरी नजर लग गई। आज ही एक बुरी खबर सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र पडियार से मिली। उनकी सूचना अनुसार शिमला बाई पास रोड़ के गणेशपुर में एक अधजली महिला का एक अज्ञात शव पड़ा मिला। जो कि ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो रंजिशन ये वारदात हुई हो। क्योंकि सड़क से उस स्थान तक खून के निशान पड़े मिले, जहां पर शव पड़ा हुआ था। वहीं कुछ दूरी तकरीबन 200 मी0 पर एक कार सड़क किनारे उल्टी पड़े मिली। जो कि संदेहास्पद प्रतीत होती है। घटना स्थल पर सीओ सदर मय क्षेत्रीय चौकी-थानों की पुलिस के साथ पहुंच तहकीकात में लगे हुए हैं। जिसका कि शाम तक पुलिस को भी कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। महिला कहां की है और किन रहस्यमयी परिस्थितियों में घटना घटी सभी बिंदुओं पर पुलिस अपना काम कर रही है लेकिन बड़ी बात ये है कि कैसे कोई पुलिस से बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे देता है। ये वारदात पुलिस की रात्रि दस्ते पर भी सवाल खड़े करती हैं। क्या पुलिस रात्रि गश्त नहीं देती और अगर देती है तो कैसे कोई पुलिस से बेखौफ होकर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे देता है।
गणेशपुर, पटेल नगर थाना क्षेत्र में मिला अज्ञात महिला का अधजला शव