देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज विजय दिवस के अवसर पर वार मैमोरियल पहुंच कर देश के लिए शहादत देने वाले माँ भारती के वीर सपूतों को पुष्प चक्र चढ़ा नमन किया। विजय दिवस 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना के अद्भुत पराक्रम और शौर्य की याद दिलाता है, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को हथियार डालने को मजबूर कर दिया था। इस युद्ध में वीरभूमि उत्तराखंड के 248 वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी, जबकि 78 वीर सैनिक घायल हुए। उत्तराखंड के जवानों का मातृभूमि को दिए गए अविस्मरणीय योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने वीर जवानों के आश्रितों को सम्मानित किया।
विजय दिवस पर भारतीय सेना के अदम्य पराक्रम को किया याद।