थैंक्यू मित्र पुलिस

देहरादून। रात्रि पिकेट ड्यूटी के दौरान सहारनपुर चौक में तैनात पुलिस कर्मियों ने करीब 01:42 बजे चौक के समीप एक महिला, जो काफी परेशान खड़ी होते दिख रही थी। पुलिस कर्मियों ने महिला से जानकारी ली, तो महिला ने अपना नाम सुनीता देवी निवासी पटेलनगर बताया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह खुड़बुड़ा में अपने भाई से मिलने आई थी, लेकिन घर में ताला मिला। अंधेरी रात में न तो उसे वाहन ही मिल पाया और  मोबाइल से फोन करने को भी पर्याप्त बैलेंस तक नहीं था। वह किसी से मदद भी नहीं मांग पा रही थी। इस पर पुलिस कर्मियों ने पीसीआर वैन बुलाकर महिला को उसके घर सुरक्षित पहुंचाया। घर पर सुरक्षित पहुंच महिला ने पुलिस कर्मियों का आभार जताया।