मुम्बई। महाराष्ट्र में ठाकरे मंत्रिमंडल विस्तार में एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे तीसरी बार उप मुख्यमंत्री बने। महाराष्ट्र विधानसभा में ठाकरे परिवार के नये विधायक आदित्य ठाकरे, एनसीपी, कांग्रेस समेत शिवसेना, ने मंत्रिमंडल विस्तार में 36 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण कैबिनेट मंत्री बने, एनसीपी के दिलीव वलसे पाटिल को शरद पवार के करीबी होने का फायदा कैबिनेट मंत्री के रुप में कोई अहम मंत्रालय मिलने की उम्मीद है। वहीं एनसीपी के धनंजय मुंडे अजित पवार के करीबी बताए जाते हैं इन्होंने भाजपा की वरिष्ठ नेता पंकजा मुंडे को हराकर मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। ब्रह्मापुरी विधानसभा सीट सेे कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार कैबिनेट मंत्री की शपथ ली, येे विदर्भ में पार्टी का बड़ा चेहरा भी हैंं। अनिल देशमुख एनसीपी के हसन मुश्रीफ ये पहले भी सरकार में रह चुके हैं, और शरद पवार के करीबी में इनकी गिनती हैं। कांग्रेस की वर्षा गायकवाड जो साल 2010 से 2014 तक मंत्री रह चुकी हैं। एनसीपी के डॉ राजेंद्र शिंगणे पांचवी बार विधायक बनकर मंत्री बने हैं, इससे पूर्व भी मंत्री रह चुके हैं। एनसीपी के नवाब मलिक पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मुंबई के अणुशक्ति नगर से विधायक है। एनसीपी राजेश टोपे ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली कांंग्रेस के सुनील केदार ने मंत्री पद की शपथ ली। नागपुर की सावनेर सीट से विधायक हैं। शिवसेना से संजय राठौड़ ने मंत्री पद की शपथ ली। दिग्रस सीट से विधायक हैं। भाजपा-शिवसेना की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। शिवसेना के बड़े नेता माने जाते हैं। शिवसेना से गुलावराव पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली। जलगांव ग्रामीण से विधायक हैं। 2014 की भाजपा-शिवसेना सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं। शिवसेना के उत्तर महाराष्ट्र के नेता हैं। कांग्रेस के अमित देसमुख ने मंत्री पद की शपथ ली। वह पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे और अभिनेता रितेश देशमुख के भाई हैं। लातूर शहर सीट से विधायक हैं। शिवसेना के दादा भूसे ने मंत्री पद की शपथ ली। मालेगांव आउटर से विधायक हैं। 2014 की भाजपा-शिवसेना सरकार में मंत्री रह चुके हैं। एनसीपी के जीतेंद्र आव्हाड ने मंत्री पद की शपथ ली। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। कलवा-मुंब्रा सीट से विधायक भी हैं।
कांग्रेस की यशोमति ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली। ये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव हैं। तिबसा सीट से विधायक हैं। शिवसेना के अनिल परब और उदय सामंत ने मंत्री पद की शपथ ली। उदय सामंत रत्नागिरि से विधायक हैं और पेशे से इंजीनियर हैं। कांग्रेस के केसी पाडवी ने मंत्री पद की शपथ ली। अक्कलकुआं से विधायक हैं और सात बार विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस के असलम शेख ने मंत्री पद की शपथ ली। मलाड पश्चिम से विधायक हैं। शिवसेना के आदित्य ठाकरे ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। मुंबई की वरली सीट से पहली बार विधायक चुने गए हैं। वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और बाला साहेब ठाकरे के पोते हैं। वह ठाकरे परिवार से चुनाव लड़ने वाले पहले सदस्य हैं।