स्वर्गीय हेमवती नन्दन बहुगुणा को याद किया गया।

देहरादून। ,संस्कृति विभाग, भारत सरकार द्वारा प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री, उ0 प्र0 स्वर्गीय हेमवती नन्दन बहुगुणा के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर देहरादून के ओ.एन.जी.सी. ग्राउण्ड पर आयोजित दो दिवसीय “उत्तराखण्ड युवा महोत्सव” का समापन हुआ। जिसमें उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री राज्यपाल व मंत्री एवं विधायकों ने स्व0 हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया और सभी ने स्व0  हेमवती नंदन बहुगुणा पर अपने विचार रखे। जिस तरह उन्होंने राजनीतिक संघर्ष किया उसका सभी नेे अपने शब्दों परिचय कराते हुए उनके राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला वे उससे भी बढ़कर एक करिश्माई व्यक्तित्व हुआ करते थे। उनके जन्म शताब्दी को युवा महोत्सव से याद किया जाना एक बेहतर तरीका है। पहाड़ के प्रति उनके स्नेह और समर्पण को इस बात से आसानी से समझा जा सकता है। वक्ताओं में सभी ने उनकी जन्म शताब्दी वर्ष पर अपने विचार रख श्रद्धा सुमन अर्पित किए।