राज्य निर्वाचन आयुक्त ने अपराह्न में जारी की अधिसूचना

#जिला पंचायतों के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं क्षेत्र पंचायतों के ब्लॉक प्रमुखों, ज्येष्ठ उप प्रमुखों, तथा कनिष्ठ उप प्रमुखों की अधिसूचना जारी #


देहरादून।, छोटी सरकार के मुख्य किरदार जिला पंचायतों के अध्यक्षों , उपाध्यक्षों एवं क्षेत्र पंचायतों के ब्लॉक प्रमुखों ज्येष्ठ उप प्रमुखों, तथा कनिष्ठ उप प्रमुखों की आज अपराह्न अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें सत्ता पक्ष भाजपा ने भी अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की हुई है जिसे देख प्रतीत होता है कि अध्यक्षों व ब्लॉक प्रमुखों पर सत्तासीन भाजपा और विपक्ष कांग्रेस भी पहले दिन से ही नजर गढाए हुए है मगर सत्ता की हनक को दरकिनार नहीं किया जा सकता है अधिकांश पदों पर काबिज होने को भाजपा ऐड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। वहीं कांग्रेस भाजपा को पूरी चुनौती की हवा तो बनाए हुए लेकिन नेतृत्व का लचीलापन कहीं न कहीं आड़े आ रहा है। एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रदेश कांग्रेस को संजीवनी देते जरुर देखे जा सकते हैं अब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की तुलना में हरीश रावत की संजीवनी जिला पंचायत अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और क्षेत्र पंचायतों के प्रमुखों, ज्येष्ठ उप प्रमुखों तथा कनिष्ठ उप प्रमुखों के बोर्ड बनाने में कितने निर्णायक साबित होते हैं। वहीं भाजपा सत्ता में काबिज होने के बावजूद भी कुछ खास चमत्कार नहीं दिखा पाई। हालांकि बोर्ड बनाने की उत्सुकता अपने चरम पर दिखाई दे रही है। अब इन नतीजों से ये देखना दिलचस्प होगा कि छोटी सरकार की कशमकश तो पूरी हुई पर आगे की दिशा दिखाने में छोटी सरकार की भूमिका कितनी कारगर साबित होती है।